हरियाणा में प्रेमी जोड़े की हत्याकांड में बड़ा खुलासा, Love मैरिज से नाराज लड़की के भाई ने मारी थी गोली

हरियाणा के हांसी में बीते रोज लव मैरिज करने वाले कपल की पार्क में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
 
हरियाणा में प्रेमी जोड़े की हत्याकांड में बड़ा खुलासा, Love मैरिज से नाराज लड़की के भाई ने मारी थी गोली
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के हांसी में बीते रोज लव मैरिज करने वाले कपल की पार्क में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर का खुलासा करते हुए हांस एसपी मकसूद अहमद ने ऑनर किलिंग बताया है। एसपी ने कहा कि तेजवीर सिंह बडाला गांव का निवासी था और मीना गांव सुल्तानपुर की रहने वाली थी। सोमवार सुबह दोनों को हुकमचंद जैन पार्क में युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


एसपी ने बताया मृतक मीना और तेजवीर ने प्रेम विवाह किया था। इस प्रेम विवाह से लड़की मीना का परिवार नाराज था। लड़की के भाई सचिन ने अपनी बहन मीना को इंस्टाग्राम पर बातचीत कर कहा था कि आप इस रिश्ते को छोड़ दो और वापिस घर आ जाओ। लेकिन मीना नहीं मानी। 

इसके बाद लड़की के भाई ने अपनी बहन को पार्क में मिलने बुलाया था। पार्क में मीना के साथ तेजवीर भी आया था। वहीं सचिन के साथ उसके मामा का लड़का राहुल भी पार्क में आया था। दोनों ने प्लान के तहत मीना और तेजवीर की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद पार्क से फरार हो गए। 

वहीं तेजवीर के पिता महताब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। तेजवीर सिंह सबसे छोटा बेटा था। तेजवीर ने सिसाय बोलान निवासी अपने मामा महेंद्र के साले सुलतानपुर निवासी सुभाष की लड़की मीना से 22 अप्रैल 2024 को यूपी के गाजियाबाद में आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। तेजबीर के मामा महेंद्र, उसके परिजन व मीना के परिवार वाले खुश नहीं थे।