हरियाणा में किताब गुम करने पर मां ने दी खौफनाक सजा, गोद में तड़पकर मर गया एकलौता बेटा

हरियाणा में किताब गुम करने पर मां ने दी खौफनाक सजा, गोद में तड़पकर मर गया एकलौता बेटा
 
 हरियाणा में किताब गुम करने पर मां ने दी खौफनाक सजा, गोद में तड़पकर मर गया एकलौता बेटा
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने इकलौते बेटे को मौत की नींद सुला दिया। कलयुगी मां ने कपड़े से बच्चे का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर चौकानें वाला खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने जब आरोपी महिला से पुछताछ की तो पता चला कि उसने बेटे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योकि वह अपनी किताब गुम करके आया था।

 

 

जानकारी के मुताबिक हैरान करने वाला ये मामला गुरूग्राम के सरहौल गांव  का है। गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में 8 साल का कार्तिक पहली क्लास में पढ़ता था। परिवार यूपी लखनऊ के पास का मूल निवासी है और अब यहां रहते हैं। बच्चे के पिता अरविंद कुमार टाइल लगाने का काम करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पत्नी पूनम ने अरविंद को कॉल कर कहा कि बेटे की तबियत खराब है। अरविंद घर पहुंचा तो देखा पत्नी की गोद में बेटा बेहोश था। महिला ने उसे बताया कि बच्चा स्कूल से आया था।

पीने का पानी दिया और फिर ये बेहोश हो गया। बच्चे को पास के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन बच्चे के गले पर निशान थे। इसे देख डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पूनम से पूछताछ शुरू की। महिला ने कई बार अपने बयान बदले। लेकिन बाद में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी महिला ने बताया कि स्कूल से लौटे 8 साल के बच्चे की शर्ट पर दाग लगा था। इसके साथ ही वो एक बुक भी गुम कर आया था। इसी गुस्से में करीब पूनम ने अपने 8 साल के बेटे कार्तिक की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही आरोपी  मां को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रह ही।