Haryana Monsoon Updates: हरियाणा में इस दिन से होगी मॉनसून की झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 
Haryana Monsoon Updates: हरियाणा में इस दिन से होगी मॉनसून की झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
WhatsApp Group Join Now
 

Haryana Monsoon Updates: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से बुरा है। ऐसे में लोगों को अब मानसून का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली और हरियाणा में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

मौसम विभाग की मानें तो मानसून देश के दक्षिण और पूर्वोत्तर के इलाके में दस्तक दे चुका है और तेजी से बाकी हिस्सों को कवर करता जा रहा है।

केरल के बाद तेलंगाना और गोवा में भी प्रवेश कर चुका है। वहीं मानसून के आगे बढ़ने के साथ महाराष्ट्र के मुंबई शहर में भी बारिश देखने को मिली है। मानसून की तेज रफ्तार को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में भी जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। 

मौसम विभाग के जानकारों की मानें मानसून 15 जून तक पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा, फिर 25 जून तक मध्यप्रदेश और गुजरात को कवर करते हुए 30 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा में भी एंट्री कर लेगा और झमाझम बारिश के साथ लोगों को गर्मी से निजात दिलाएगा। ऐसे में हरियाणा दिल्ली और पंजाब राजस्थान के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने के आसार है।