हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने खोला बीजेपी को लगातार मिल रही जीत का राज, कहा लोगों का विश्वास ही भाजपा की जीत का आधार
Feb 12, 2025, 08:27 IST

WhatsApp Group
Join Now
हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद एक बार फिर से राजनीतिक दलों और राजनेताओं के बीच दावों के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। हर राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रहा है।
ऐसे में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भाजपा को लगातार मिल रही जीत के पीछे के कारणों का खुलासा किया। ढांडा ने बताया कि भाजपा लोगों के विश्वास और आकांशाओं पर खरा उतरती है।
महिपाल ढांडा ने कहा कि इस निकाय चुनाव में भी लोगों की आकांशाओं पर खरा उतरेंगे। ढांडा ने कहा कि उन्होंने लोगों से किए गए वादे पूरे किए हैं। लोगों का विश्वास ही भाजपा की जीत का आधार है।
कांग्रेस पर ज्यादा दिमाग लगाना ठीक नहीं
कांग्रेस की ओर से निकाय चुनाव ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग पर महिपाल ढांडा ने कहा कि यह सब वह राजनीतिक रूप से खुद को जिंदा रखने और मीडिया में बने रहने के लिए कर रहे हैं। अब यह लोग इवेंट रचने का काम कर रहे हैं। इसलिए इन पर ज्यादा दिमाग लगाना ठीक नहीं है।