Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, सोनीपत मेयर निखिल मदान बीजेपी में शामिल
हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सोनीपत से मेयर निखिल मदान भाजपा में शामिल हो गए हैं।
Jul 11, 2024, 17:32 IST

WhatsApp Group
Join Now
Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सोनीपत से मेयर निखिल मदान भाजपा में शामिल हो गए हैं। आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में निखिल मदान शामिल हुए हैं।
इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने निखिल मदान का भाजपा परिवार में स्वागत किया। वहीं उन्होंने पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही।
बताया जा रहा है कि निखिल मदान और स्थानीय कांग्रेस विधायक के बीच अनबन चल रही थी जिसके चलते निखिल मदान ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।
कांग्रेस के युवा नेता निखिल मदान ने वर्ष 2020 में राजनीति में कदम रखने के बाद नगर निगम के मेयर का चुनाव जीता और सोनीपत के पहले मेयर बने थे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बतरा को 13817 वोटों से हराया था।