हरियाणा में हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, पत्नी को मारकर मूंगफली के छिलकों में छिपा दिया था शव

 
हरियाणा में हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, पत्नी को मारकर मूंगफली के छिलकों में छिपा दिया था शव
WhatsApp Group Join Now

Haryana news: हरियाणा के हिसार में पत्नी की हत्या के दोषी पति को जिला कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।  इस मामले में 3 साल बाद ये फैसला एडीजे निशांत शर्मा की कार्ट ने सुनाया है। साथ ही दोषी पर जुर्माना लगाया गया है। तीन साल पहले दोषी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।


जानकारी के मुताबिक दोषी पति अनोज बिहार के समस्तीपुर के निकासपुर गांव का रहने वाला है। इस मामले में 18 सितंबर 2022 को आजाद नगर थाना में केस दर्ज हुआ था। सातरोड हाल स्वास्तिक गैस गोदाम के पास रहने वाले शुभम तायल नाम के शख्स ने तब पुलिस को शिकायत दी थी।

पत्नी और बच्चे के साथ फैक्ट्री में रहता था अनोज 
उसने बताया कि मियां वाली कॉलोनी में उसने एक फैक्ट्री मूंगफली दाना निकालने के लिए किराए पर ले रखी थी। इस फैक्ट्री में ही अनोज कुमार अपनी पत्नी करीना और बच्चे के साथ रहता था। एक दिन अनोज कुमार बिना कुछ बताए ही फैक्ट्री को ताला लगाकर फरार हो गया। ढाई महीने से फैक्ट्री बंद थी।

मूंगफली के छिलकों के बीच मिला था महिला का कंकाल 
18 सितंबर 2022 की दोपहर 3 बजे के करीब वह कुछ अन्य लोगों के साथ मूंगफली के छिलके कट्टों में भरने के लिए गोदाम में पहुंचे। यहां उन्होंने छिलकों को कट्टे में डालना शुरू किया, तो एक महिला का कंकाल मिला था। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा 
इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि कंकाल अनोज की पत्नी करीना का था। इसके बाद पुलिस ने पति अनोज को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया और अब उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।