Haryana: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल जैसा शख्स मेले में घूमता आया नजर, वीडियो वायरल होने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा


यह वीडियो पंचकूला सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड की है जहां पर 24 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया गया था। इस दौरान यह व्यक्ति शालीमार ग्राउंड में घूमता नजर आ रहा है।
वीडियो में मोबाइल देखने का स्टाइल बिल्कुल मनोहर लाल की तरह दिखाई दे रहा था। एक जगह से पोपकार्न भी खरीदे। लोगों की बातें भी सुनी कि लोग क्या चर्चा कर रहे हैं।
वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो चर्चा होने लगी कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ही हैं। इसी बीच एक और फोटो सामने आई जिसमें मुख्यमंत्री निवास पर मनोहर लाल इस लुक में है जिस तरह की लुक शालीमार ग्राउंड में घूम रहे व्यक्ति की थी।
भेष बदलकर दशहरा देखने पंचकूला पहुंचे थे मुख्यमंत्री @mlkhattar, ना कोई सुरक्षा गार्ड ना कोई प्रोटोकॉल।
— Sidharth सिद्धार्थ (@_Sidharthc) November 8, 2023
खाकी रंग की पेंट, कमीज और आधी बाजू की जैकेट, मुंह पर सफेद रंग का परना, आंखों पर चश्मा और सिर पर केसरी रंग की टोपी। pic.twitter.com/DrrhO0ry0x
जिस दिन दशहरा समारोह पंचकूला में था, उस दिन लगभग 1 लाख से अधिक लोग शालीमार ग्राउंड में एकत्रित थे। मुख्यमंत्री (Manohar Lal Look) ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों के बीच जाने का मन बनाया।