Haryana Loksabha Result: हरियाणा की 10 सीटों पर कौन जीत रहा है कौन हार रहा है, देखिये आकंड़े

 
Haryana Loksabha Result: हरियाणा की 10 सीटों पर कौन जीत रहा है कौन हार रहा है, देखिये आकंड़े 
WhatsApp Group Join Now

Haryana Loksabha Result: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर नतीजे आने शुरु हो गए हैं। सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस की कुमारी सैलजा को विजयी घोषित कर दिया गया है वहीं कई सीटों पर अभी तक मतगणना जारी है।

हरियाणा का पहला नतीजा आया, सिरसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा विजय रही, भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 268497 वोटों से हराया

सोनीपत लोकसभा, कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सोनीपत सीट, ब्रह्मचारी ने बड़ौली को हराया, ब्रह्मचारी ने 21816 वोटों से बड़ौली को हराया, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा विजयी प्रमाणपत्र

हिसार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी ने विजय प्राप्त की, 63381 वोटों से विजेता घोषित, भाजपा के रणजीत सिंह को हराया

इन सीटों पर बीजेपी को बढ़त
1. करनाल से मनोहर लाल खट्टर
2. कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल
3. गुड़गांव से राव इंद्रजी सिंह
4. फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर
5. भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह

कौनसी सीटों पर कांग्रेस को बढ़त
1. सिरसा से कुमारी सैलजा
2. रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा
3. अंबाला से वरुण मुलाना
4. हिसार से जय प्रकाश
5. सोनीपत से सतपाल ब्रहमचारी

रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा 650448 वोट हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही वो बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. अरविंद कुमार शर्मा से 294268 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

अंबाला में कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से 36 हजार 102 वोट से आगे

करनाल में भाजपा के मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से 2 लाख 10 हजार 59 वोटों से आगे

भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस के राव दान सिंह से 39 हजार 572 मतों से आगे

फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 1 लाख 65 हजार 54 मतों से आगे

गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 60 हजार 862 मतों से आगे

हिसार में कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला से 24 हजार 449 वोटों से आगे

कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से 21 हजार 279 मतों से आगे हुए।

रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा 2 लाख 66 हजार 477 मतों से आगे चलकर सबसे बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं।

सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से 5779 मतों से आगे