Haryana Karamchari: हरियाणा में लटकी 20 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार, इन विभागों में होगी छंटनी

Haryana Karamchari: हरियाणा सरकार अब कई विभागों में बड़े लेवल पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. सरकार प्रदेश में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत ग्रुप C और ग्रुप D में लगे अस्थायी कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला करने जा रही है, इसको लेकर सरकार ने डिटेल मांगी है. मुख्य सचिव ने भी अफसरों से पूछा है कि कितने वर्कर हटाए गए हैं, कितने जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत कवर किए गए हैं। साथ ही दूसरी तरफ HSSC से भी खबर आ रही है कि यहां भी विभाग ने ग्रुप C और ग्रुप D अस्थायी वर्करों की भी छंटनी करनी शुरु कर दी है।
सरकार द्वारा लिखा गया पत्र
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्य सचिव विवेक जोशी द्वारा सभी प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्तों, रजिस्ट्रार हाईकोर्ट और जिला उपायुक्तों को लेटर लिखा है। सरकार ने जानकारी मांगी है कि विभाग से संबधित अफसर यह जानकारी इक्कठा करें कि अब तक उनके विभागों से ग्रुप C और ग्रुप D के आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत जिन कर्मचारियों को नियुक्ति के बाद हटाया गया है, उनकी लिस्ट तैयार कर सरकार को दी जाए। इसके अलावा मुख्य सचिव ने कहा कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत नियुक्त कितने अस्थायी कर्मचारी द हरियाणा कांट्रेक्चुअल इंप्लाइज (सिक्योरिटी ऑफ सर्विस) एक्ट, 2024 के तहत कवर हुए हैं, इनकी भी जानकारी सरकार को सौंपी जाए.
HKRN को लेकर भी अपडेट
हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 20 हजार भर्तियां की हैं। जहां अब परमानेंट भर्ती हो जाने के बाद ग्रुप C और ग्रुप D के उन कर्मचारियों को हटाने का आदेश है,जहां नए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। ऐसे में 20 हजार नियुक्त नए कर्मियों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई हैं। लेकिन सरकार द्वारा इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए मुख्य सचिव विवेक जोशी ने सभी विभागों से अस्थायी कर्मचारियों की डिटेल मंगाई है। पूरी जानकारी मिल जाने के बाद ही सरकार इस पर फैसला लेगी।