Haryana Karamchari News: हरियाणा के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन, देखें

Haryana Karamchari News: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। सरकार की ओर कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने मृत्यु-स्वानिवृत्ति ग्रेच्युटी की सीमा को 25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है।
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
हरियाणा सरकार के इस फैसले से कर्मचारी और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। पहले ग्रजच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये थी इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। अब हरियाणा में रिटायर्ड होने वाले सरकारी कर्मचारियों को को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में यह फैसला लिया गया ।
यह फैसला ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम 1972 के तहत लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत अगर कोई कर्मचारी किसी संस्था मे 5 साल या उससे ज्यादा समय तक काम करता है तो उसे ग्रेच्युटी भुगतान किया जाता है। ग्रेच्युटी एक ऐसी लाभ योजना है, जिसे कर्मचारियों को तब दिया जाता है। जब वह रिटायर्ड होता है।
अगर कोई कर्मचारी अपने पद से त्यागपत्र देता है या सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो जाती है, तो कर्मचारी को ग्रेच्युटी आर्थिक सहायता के तौर पर उपलब्ध करवाई जाती है। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों की जानकारी चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो कर सकते हैं।