Haryana Karamchari: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, सरकार लेने जा रही ये बड़ा फैसला

कच्चे कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पूछा है कि कितने कर्मचारी हटाए गए हैं और कितने की जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत कवर होती है। HSSC की ओर से ग्रुप सी और डी के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया था उनकी नियुक्ति के बाद कच्चे कर्मचारी की छंटनी का काम शुरु कर दिया हैय़ इसी बीच मुख्य सचिव विवेक जोशी की ओर से सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया गया है।
20 हजार कर्मचारियों की भर्ती
मुख्य सचिव ने सभी प्रबंध निदेशको, मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्त, रजिस्टर हाई कोर्ट और जिला उपयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि उनके विभागों में जो भी कर्मचारी ग्रुप-C और D के आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत लगे हुए और नियुक्ति के बाद हटाई गए है उनकी पद अनुसार सूचना जल्द से जल्द भेजी जाए। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत करीब 20000 भर्तियां की है।
इस खबर के बाद सभी विभागो में इस बात को लेकर चर्चा चली हुई है कि अब क्या होगा, हालांकि अभी तक की खबर के हिसाब से विभाग अब छंटनी करने जा रहा है.