Haryana: हरियाणा में पति को छोड़ युवती ने बनाया ब्वायफ्रेंड, फिर बंद कमरे में हुआ 6 साल की लव स्टोरी का अंत

हरियाणा के गुरुग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी।
 
हरियाणा में पति को छोड़ युवती ने बनाया ब्वायफ्रेंड, फिर बंद कमरे में हुआ 6 साल की लव स्टोरी का अंत  
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम  में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस वारदात में शामिल आरोपी महिला का भाई अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार ये मामला  गुरुग्राम टिकरी गांव है। यहां एक महिला ने लिव-इन पार्टनर के सिर और गर्दन पर तवे से हमला कर जान ले ली। पुलिस के अनुसार 34 साल की नीतू गुरुग्राम के अशोक विहार की रहने वाली थी। युवती की पहले ही शादी हुई थी। लेकिन वह अपने पति से अलग रहती थी और उसका एक बच्चा भी है। वह छह साल से 28 साल विक्की के साथ रिलेशनशिप में थी और उसके साथ ही रहती थी। पुछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि शुक्रवार-शनिवार की रात को वो और उसका भाई विक्की के कमरे में पहुंचे। 

उसके भाई और विक्की ने शराब पी और बाद में उनके बीच झगड़ा हुआ। इस बीच नीतू ने विक्की पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन और सिर पर पैन लगा और विक्की की मौत हो गई''  विक्की का शव शुक्रवार देर रात कच्ची कॉलोनी के एक घर से मिला था। युवक के भाई ने पुलिस को शिकायत दी थी। बाद में पुलिस ने सदर पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी। 

सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर अर्जुन देव की टीम ने रविवार को घाटा गांव से नीतू को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया है। जहां से उसे एक दिन की न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं  आरोपी महिला का भाई अभी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।