Haryana Highway: हरियाणा में होंगे इस हाईवे पर 175 करोड़ रुपये खर्च, दिल्ली का सफर होगा आरामदायक

 
 Haryana Highway: हरियाणा में होंगे इस हाईवे पर 175 करोड़ रुपये खर्च, दिल्ली का सफर होगा आरामदायक
WhatsApp Group Join Now
 

Haryana Highway: हरियाणा के हिसार से रोहतक तक के 90km लंबे हाइवे को लेकर बड़ी खबर सामने आरही है. यहां इस हाईवे की मरम्मत का काम शुरु किया जाएगा।जानकारी के अनुसार इस हाईवे पर करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से तारकोल की लेयर बिछाने और गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा। साथ ही हांसी शहर के बाहर बने 9km लंबे बाईपास रोड की मरम्मत भी की जाएगी।

असल में हिसार से रोहतक फोरलेन हाइवे के मरम्मत कार्य के लिए NHAI ने टेंडर निकाला है। टेंडर लेने वाली कंपनी को दो महीने के भीतर इस कार्य को पूरा करना होगा। साल 2016 में हिसार से रोहतक फोरले हाइवे का निर्माण किया गया था। इसी दौरान हांसी बाईपास भी बनाया गया था। वर्तमान में हाइवे पर कई जगहों से तारकोल की लेयर उखड़ चुकी है। इसपर NHAI ने संज्ञान लेते हुए इसके लिए विशेष मरम्मत करवाने की योजना बनाई है। 

हिसार से रोहतक के बीच हाईवे कई जगहों पर टूट चुका है। खासकर हांसी से निकलने के बाद इस हाईवे पर कई जगह गड्ढे बने हुए है और कई जगहों पर तारकोल की लेयर भी उखड़ चुकी है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

चूंकि इस हाइवे पर कार के लिए 90 km प्रति घंटा की स्पीड लिमिट तय की गई है। गढ्डो के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। लेकिन अब इस हाईवे की विशेष मरम्मत से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। उनका वाया रोहतक होते हुए दिल्ली का सफर बेहद आरामदायक हो जाएगा.