Haryana HCS Officers: हरियाणा में एचसीएस अफसरों के लिए आई खबर, सरकार ने किया ये ऐलान

हरियाणा ने एच.सी.एस. अधिकारियों के लिए पी.ए.आर. की समय-सीमा बढ़ाई

 
हरियाणा में एचसीएस अफसरों के लिए आई खबर, सरकार ने किया ये ऐलान
WhatsApp Group Join Now

चंडीगढ़, 29 मई- हरियाणा सरकार ने एच.सी.एस. अधिकारियों के लिए वर्ष 2023-24 की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने की समय-सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है।


मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, चालू वर्ष के लिए स्व-मूल्यांकन अब 30 जून, 2024 तक किया जा सकेगा। रिपोर्टिंग प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन अब 31 अगस्त, 2024 तक किया जाना है। इसी प्रकार, समीक्षा प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा 31 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। स्वीकृति प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 31 दिसंबर, 2024 ही रहेगी।