Haryana News: हरियाणा सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
![हरियाणा सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/uploaded/3aa9e6360c66861ad6a7bd6262549aa2.jpg?width=968&height=554&resizemode=4)
हरियाणा सरकार की ओर से बेटियों और महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। हरियाणा की नायब सैनी सरकार एक ओर योजना को जल्द लॉन्च करने जा रही है।
इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का नाम लाडो लक्ष्मी योजना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आइए जानते हैं कि महिलाएं कैसे इसके लिए अप्लाई कर सकती है।
लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसके अलावा जिनकी पारिवारिक इनकम 180000 वार्षिक है।
महिला के परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड।
हरियाणा का निवासी प्रमाण पत्र।
बैंक खाता विवरण।
परिवार पहचान पत्र।
पासपोर्ट साइज फोटो।
मोबाइल नंबर।
आय प्रमाण पत्र।
शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज।
लाडो लक्ष्मी योजना आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के लिए आवेदन के लिए सबसे पहले आपको लाडो लक्ष्मी योजना की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। हालांकि अभी तक वेबसाइट लॉन्च नहीं हुई है जल्दी ही इसे लांच किया जाएगा। सीएम नायब सिंह सैनी जल्द ही इस योजना की शुरुआत करेंगे।