Haryana news : हरियाणा के जींद में DC ने सरपंच को किया सस्पेंड, जानिये क्या है वजह
Dec 7, 2024, 15:41 IST
WhatsApp Group
Join Now
Haryana news : हरियाणा के जींद जिले के गांव दरियावाला के सरपंच बलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। बलजीत सिंह को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सरपंच को आचार संहिता में विकास कार्य करवाने पर निलंबित किय गया है। सरपंच के खिलाफ 9 सितंबर को ईमेल द्वारा शिकायत मिली थी। वही 25 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। सरपंच को आचार संहिता में दोषी पाए जाने पर सस्पेंड किया गया है।