हरियाणा कांग्रेस ने पूर्व विधायक समेत 5 नेताओं को पार्टी से निकाला, देखें लिस्ट
Feb 27, 2025, 17:07 IST

WhatsApp Group
Join Now
हरियाणा में कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के 5 नेताओं को पार्टी ने निष्कासित कर दिया। इनमें पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह भी शामिल हैं।
बता दें कि पूर्व विधायक रामबीर सिंह हरियाणा शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। हालांकि उन्होंने 15 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बावजूद इसके कांग्रेस ने लिस्ट जारी कर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है।
इससे पहले कांग्रेस ने 9 नेताओं को पार्टी से निकाला था। जिसमें रादौर से पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी और हिसार से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामनिवास राड़ा शामिल थे। रामिनवास राड़ा सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के करीबी हैं।
देखें लिस्ट