Haryana : यमुनानगर में CM के कार्यक्रम का जारी हुआ शेड्यूल, HRSC कमिश्नर को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

 
 Haryana : यमुनानगर में CM के कार्यक्रम का जारी हुआ शेड्यूल, HRSC कमिश्नर को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
Haryana : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर खुद समय-समय पर जनसंवादों में लोगों के द्वारा रखी जाने वाली मांगों को लेकर रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं। साथ ही सभी उनके द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मांगों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाए। 

इसके लिए सरकार ने हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त को जिम्मेदारी दी है।हरियाणा के मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों व सांसदों के साथ अब विधायकों ने भी जनसंवाद कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। 

इन जनसंवादों में लोगों के द्वारा उठाई जाने वाले मांगों की सरकार ने अब मॉनिटरिंग कराने का फैसला किया है।  इससे पहले सरकार एक HCS ऑफिसर की पोर्टल की मॉनिटरिंग के लिए ड्यूटी लगा चुकी है। 

जनसंवाद 2 अप्रैल  से शुरू हुए 

पिछले लगभग साढ़े 5 माह में जनसंवाद कार्यक्रम आज जन-जन की आवाज बन चुका है और हर कोई चाहता है कि जनसंवाद कार्यक्रम उनके शहर या गांव में हो, ताकि उन्हें सीधे मुख्यमंत्री से बात करने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने CM विंडो के बाद लोगों की शिकायतें, मांगें व सुझाव लेने के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की पहल शुरू की। 

CM मनोहर अब तक 10 जिलों में पहुंचे

मुख्यमंत्री अब तक भिवानी, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार और पंचकूला में जनसंवाद कार्यक्रम कर आधे हरियाणा को कवर कर चुके हैं। जहां जनसंवाद कार्यक्रम होता है, उसमें स्थानीय लोग तो होते ही हैं बल्कि आस-पास के गांवों व शहरों के लोग भी अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए पहुंचते हैं। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 90 दिनों की जनसंवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें से लगभग 25 दिनों के कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। 

सीएम इस बार दो दिन रहेंगे यमुनानगर में 

 दो दिन यानी 8 नवंबर और 9 नवंबर तक मुख्यमंत्री यमुनानगर में रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लोगों से जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी भी लेंगे।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब यमुनानगर जिला में जनसंवाद करेंगे। इस दौरान वह 6 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

ये रहेगा शेड्यूल

8 नवंबर को दोपहर 12 बजे, मुख्यमंत्री गांव प्रतापनगर से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। दोपहर के 3 बजे वह गांव छछरौली में और शाम के 5 बजे जगाधरी शहर में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।

9 नवंबर को सुबह 9 बजे, मुख्यमंत्री गांव पावनीकलां में पहला जनसंवाद करेंगे। इसके बाद 11 बजे, गांव बिलासपुर में और दोपहर के 2:30 बजे, साढौरा टाउन में जनसंवाद कार्यक्रम होगा।