Haryana CM PC: हरियाणा सरकार की सरपंचों को बड़ी सौगात, अब कर सकेंगे इतने लाख के काम

 
Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम ने सरपंचों के लिए किया ये बड़ा ऐलान
WhatsApp Group Join Now

 


Haryana CM Manohar Lal PC: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरपंचों के लिए बजट की राशि को बढ़ा दिया है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा करते हुए दो लाख की लिमिट को पांच लाख तक बढ़ा दिया है।

इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश में इस बार ई टेंडरिंग प्रणाली लागू की गई है ताकि पंचायतों और सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेश के सरपंच लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और वो चाहते हैं कि गांव के विकास कार्यों के लिए फंड की आवश्यकता होगी। इसके लिए कई बार बैठकें भी हुई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के फंड के इस्तेमाल की राशि की लिमिट को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया गया है। इसके लिए सरपंच अब अपने अपने गांव में विकास कार्य करवा सकते हैं।

हालांकि गांव में विकास के 5 लाख से ऊपर के सभी कार्य ई टेंडरिंग के जरिये ही होंगे। जिसके लिए अधिकारी और सरपंच मिलकर प्रस्ताव बनाएंगे और गांव के विकास के लिए योजनाएं तैयार करेंगे।