Haryana: हरियाणा में सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत, घर लौटते समय वाहन ने मारी टक्कर

 
Haryana: हरियाणा में सड़क हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत, घर लौटते समय वाहन ने मारी टक्कर
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के हिसार में अज्ञात वाहन ने एक सिविल इंजीनियर को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन यहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। 

रोड पार करते समय अज्ञात वाहन में मारी टक्कर 
जानकारी के मुताबिक हादास हिसार के तोशाम मार्ग पर निजी अस्पताल के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक सिविल इंजीनियर रोहित मूलरूप से रोहतक का रहने वाला था। वह ठेकेदार के पास काम करता था। 

तोशाम मार्ग पर आधार अस्पताल के पास एक निजी अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। रोहित वहां से काम निपटा कर घर के लिए निकला। वह ऑटो पकड़ने के लिए रोड पार कर रहा था, तभी अस्पताल के सामने ही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उपचार के दौरान मौत 
बाद में हालत गंभीर होने पर परिजनों उसे शहर के दूसरे निजी अस्पताल में ले गए। मंगलवार रात को उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।