Haryana News: हरियाणा में EVM से होंगे निकाय चुनाव, कांग्रेस की मांग खारिज
Dec 30, 2024, 14:16 IST
WhatsApp Group
Join Now
हरियाणा में शहरी निकाय में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राज्य चुनाव आयुक्त चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में 27 शहरी निकायों में चुनाव होने वाले हैं। जबकि सात शहरी निकायों में दूसरे चरण में चुनाव होंगे।
राज्य चुनाव आयुक्त ने कांग्रेस की EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव की मांग को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कुछ दिन पहले कहा था कि पार्टी को EVM पर कोई भरोसा नहीं है, इसलिए निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।