हरियाणा के मुख्यमंत्री की पत्नी हुई पावरफुल, चाल्ड वेलफेयर काउंसिल की उपाध्यक्ष बनीं

 
हरियाणा के CM की पत्नी हुई पावरफुल
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के सीएम नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी का पावर बढ़ गई है। सुमन सैनी हरियाणा राज्या बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष बनी है। यह पद सीएम की पत्नी की नाम रिजर्व रहता है लेकिन 10 साल से यह पद खाली था। पूर्व मुख्यमंत्री मनेहर लाल अविवाहित थे। इस वजह परिषद उपाध्यक्ष पद को खाली रखा गया।
 
सीएम सैनी की पत्नी सुमन सैनी राजनीति में सक्रिय है। वह बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य और हरियाणा बीजेपी की प्रदेश कार्य़कारिणी सदस्य भी है। सुमन सैनी जल्द ही बाल कल्याण परिषद में पद को ग्रहण करेगी।

हरियाणा बाल कल्याण परिषद के प्रेसिडेंट राज्यपाल बंडारू दत्तारेय हैं और डॉ. सुषमा गुप्ता इसकी सेक्रेटरी हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सदस्यों के पास मजिस्ट्रेट जैसी पावर होती है।

 
हरियाणा की राजनीति में सक्रिय हैं सुमन सैनी
सुमन सैनी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रचार किया था। लोकसभा चुनाव  के साथ करनाल उपचुनाव में उन्होंने अपने पति नायब सैनी और करनाल लोकसभा में मनोहर लाल खट्टर के लिए प्रचार किया था।

इसके बाद विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा और नारायणगढ़ विधानसभा में भी प्रचार किया था। वह हरियाणा के कई कार्यक्रमों में एक्टिव रहती हैं। सुमन सैनी 2022 में जिला परिषद का चुनाव लड़ चुकी हैं।

बाल कल्याण समिति बच्चों के अधिकारों की रक्षा करती है
बाल कल्याण समिति किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत गठित एक स्वायत्त संस्था है, जिसका उद्देश्य उन बच्चों से संबंधित शिकायतों को संभालना और उनका समाधान करना है, जो या तो त्याग दिए गए हैं, अनाथ हैं, माता-पिता द्वारा स्वेच्छा से छोड़ दिए गए हैं, या खो गए हैं, इनके विकास, सुरक्षा, उपचार, विकास और पुनर्वास से संबंधित मुद्दों पर देखभाल की जाती है।

बच्चों की बुनियादी जरूरतों और सुरक्षा के लिए आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाता है। ऐसे बच्चों की देखभाल बाल कल्याण समिति द्वारा की जाती है। हर जिले में इसके तहत समिति बनी हुई है।