Haryana News: अब हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का एक नया रूप देखने को मिलेगा, मंत्री ने किया ऐलान

 
Haryana News: अब हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का एक नया रूप देखने को मिलेगा, मंत्री ने किया ऐलान 
WhatsApp Group Join Now
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का एक नया रूप आपको देखने को मिल रहा है। अब अनिल विज एक पत्रकार के तौर पर लोगों के सामने आए हैं। विज ने खुद एक न्यूज ऐप बनाया है। विज ने न्यूज ऐप अपनी मेहनत से बनाया है और इस न्यूज ऐप का नाम दैनिक खबर है। 

हाल ही में बनाए गए इस ऐप पर आप पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, केंद्र के साथ-साथ देश-विदेश की खबरें देख सकते हैं। इस ऐप को आप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस न्यूज ऐप को कैबिनेट मंत्री विज खुद संचालित करते हैं। चंडीगढ़ सचिवालय में फाइलों को निपटाने के दौरान वे हरियाणा सरकार और देश की खबरों पर नजर रखते हैं और कैसे आज के सोशल मीडिया के दौर में जहां फर्जी और गलत खबरें लोगों के बीच जा रही हैं.

वहीं फर्जी और गलत खबरों की जगह सही और अच्छी खबरें लोगों तक पहुंचे, इसके लिए अनिल विज ने यह पहल की है।