हरियाणा में घर से भागे जीजा साली का कत्ल, पति ने तेजधार हथियार से काटा, 10 दिन पहले हुए थे फरार

हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र में एक साले ने अपने जीजा और पत्नी की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।
 
हरियाणा में घर से भागे जीजा साली का कत्ल, पति ने तेजधार हथियार से काटा, 10 दिन पहले हुए थे फरार
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र में एक साले ने अपने जीजा और पत्नी की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। दोनों के शव घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी समय से अवैध संबंध थे और दोनों पिछले दिनों घर से भाग गए थे।

बीती रात ही वापस आने पर गुस्साए व्यक्ति ने दोनों पर हमला बोल दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद आज तड़के एसपी आस्था मोदी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो वहीं सीन ऑफ क्राइम व जाखल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना नागरिक अस्पताल ले जाया गया है।

रतिया के गांव बबनपुर निवासी 32 वर्षीय जगसीर सिंह मजदूरी का काम करता था और जाखल के गांव चांदपुरा में विवाहित था। बताया जा रहा है कि उसका अपने साले जसविंद्र सिंह की पत्नी के साथ पिछले तीन-चार सालों से अवैध संबंध चल रहा था और 10-12 दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे। रात ही वे घर वापस लौटे थे।

बताया जा रहा है कि गुस्साये जसविंद्र सिंह और जगसीर सिंह के बीच काफी झगड़ा हुआ , जिसके बाद जसविंद्र सिंह ने तेजधार हथियार से दोनों पर वार कर दिए। दोनों के मुंह, हाथ, पैर आदि पर कई वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

दोनों के शव आज तड़केे घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। जिसे देखकर ग्रामीणों ने सरपंच को सूचित किया। सरपंच द्वारा पुलिस को सूचना भेजी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को उनके संबंधों को लेकर कई बार समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने और इसको लेकर कई बार झगड़ा हुआ है। अब वे चार-पांच दिन से घर से चले गए थे। डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

सूचना पाकर एसपी आस्था मोदी भी मौके पर पहुंचीं। उधर, सीन ऑफ क्राइम व जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के दो बेटियां व मृतक के एक बेटा है।