हरियाणा में जीजा और शादीशुदा साली की हत्या, घर से दोनों हुए थे फरार, आते ही दोनों का किया मर्डर

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और जीजा की हत्या कर दी है।
 
हरियाणा में जीजा और शादीशुदा साली की हत्या, घर से दोनों हुए थे फरार, आते ही दोनों का किया मर्डर
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और जीजा की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले जीजा साली घर से फरार हो गए थे जिसके बाद अब घर लौटे थे।

 


बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी और उसके जीजा के बीच पिछले काफी दिनों से अवैध संबंध थे। जिसके चलते वो घर से भाग गए थे। वहीं कल देर रात को घर वापस लौटे थे। 

 

जानकारी के मुताबिक घटना रतिया थाना क्षेत्र के गांव बबनपुर की है। बबनपुर निवासी 32 वर्षीय युवक जगसीर सिंह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। वह जाखल के चांदपुरा गांव में विवाहिता था। बताया जा रहा है कि उसका उसके साले जसविंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी मूर्ति के साथ अवैध संबंथ था और वह उसके साथ 4-5 दिन पहले फरार हो गया था। 

बुधवार की रात को जब जगसीर सिंह और मूर्ति वापस घर लौटे तो जसविंद्र सिंह ने दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। इसके बाद गांव  के सरपंच ने शवों की जानकारी पुलिस को दी।