हरियाणा में प्रेमिका से मिलने आए बॉय्रफेंड की हत्या: परिजनों ने मौके पर पकड़ लोहे की पाइप से पीटा, घरवालों को कहा- बेटा ले जाओ

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां राजस्थान के एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए आया था।
 
हरियाणा में प्रेमिका से मिलने आए बॉय्रफेंड की हत्या
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां राजस्थान के एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। रात के अंधेरे में लड़की को ले जाते समय परिजनों ने उसे पकड़ लिया। फिर लोहे की पाइप से पिटाई की।

पिटाई करने के बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान मोहित (21) निवासी गांव गिगलाना जिला अलवर (राजस्थान) के रुप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोहित का अपने गांव के साथ लगते रेवाड़ी के गांव चिताडूंगरा की लड़की से प्रेम प्रसंग था। वह रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया। रात करीब 12 बजे मोहित लड़की को लेकर जा रहा था तभी लड़की की दादी और दादा भनक लग गई।

मौके पर पकड़ कर जमकर की धुनाई
लड़की की दादी ने शोर मचाकर लड़की के चाचा और कई लोगों को बुला लिया। मोहित को मौके पर ही पकड़कर उसकी लोहे के पाइप से जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद उसके परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। मोहित के पिता मुकेश और ताऊ राजेश उसे बाइक पर बैठाकर ले गए।

मोहित की ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो उसे एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां से उसे रेवाड़ी रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

लड़की के परिजनों ने कॉल कर बुलाया
मृतक मोहित के ताऊ राजेश ने बताया- हमारे पास रात को उनका (लड़की के परिजनों का) फोन आया था। आपका लड़का हमारे पास है, आकर ले जाओ। हम दोनों भाई मौके पर गए। उन्होंने हमे बताया कि हमारी लड़की के साथ ये गलत करता है, फोन करता है। इसे ले जाओ। हम उसे (मोहित) लेकर आए। रास्ते में उसने पानी मांगा। हमने पानी पिलाया। उसे पेट में ज्यादा दर्द हो रहा था।

रेवाड़ी आने से पहले ही मौत
ताऊ ने बताया के मोहित को घर लेकर आए तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हमने तुरंत टैक्सी की और उसे कुंड स्थित बालाजी अस्पताल ले गए। वहां उसे एक इंजेक्शन लगाया और कहा कि इसे जल्दी रेवाड़ी ले जाओ। इसके बाद हम रेवाड़ी के लिए चले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से ही पहले उसकी मौत हो गई।

शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान
राजेश ने बताया कि आरोपियों ने मोहित की आंख, पेट, पैर और छाती पर चोट मारी हुई थी। हमे तो सबकुछ आज ही पता चला है। वो ही हमें बता रहे थे कि इसके साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। हमारा बेटा आर्मी की तैयारी कर रहा था। मोहित का एक छोटा भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। राजेश ने बताया कि हमने लड़की के परिजनों को खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। हमें न्याय चाहिए। पुलिस मोहित के शव का पोस्टमॉर्टम कराने में जुटी है।

 
पुलिस बोली-जांच जारी
कुंड चौकी इंचार्ज महिपाल ने बताया कि पिटाई की वजह से मोहित नाम के लड़के की मौत हुई है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।