Haryana Board Exam: हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, 10वीं-12वीं की डेटशीट हुई जारी, ऐसे करें चेक
Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने बोर्ड एग्जाम यानी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक होंगी। वहीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी। सभी पेपर एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक होंगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय), सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) एवं डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष-2022 (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 27 फरवरी, 2025 से संचालित होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/ मुक्त विद्यालय/रि-अपीयर/सी.टी.पी./E.I.O.P./अतिरिक्त व अंक सुधार विषय) की परीक्षाएं 28 फरवरी से आरम्भ होकर 19 मार्च, 2025 तक संचालित होगी।
सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमित/मुक्त विद्यालय/ सी.टी.पी./कम्पार्टमैंट/रि-अपीयर/अतिरिक्त व अंक सुधार विषय) की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरम्भ होकर 02 अप्रैल, 2025 तक संचालित करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त डी०एल०एड० (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी 27 फरवरी से आरम्भ होकर 21 मार्च, 2025 तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से सायं 03.30 बजे तक संचालित होंगी।
अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें। बोर्ड सचिव ने सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत मेहनत व लगन से तैयारी करते हुए तनाव मुक्त परीक्षा दें। उन्होंने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को परीक्षाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।