Haryana BJP Elections: हरियाणा में बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव का शेड्यूल जारी, देखें कब होंगे चुनाव ?
![हरियाणा में बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव का शेड्यूल जारी, देखें कब होंगे चुनाव ?](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/uploaded/78be95b84285fad5c79cef1bdc5fed56.jpg?width=968&height=554&resizemode=4)
Haryana BJP Election: हरियाणा में BJP ने संगठनात्मक चुनावों के लिए अपना शेड्यूल जारी कर दिया है वहीं बीजेपी ने इन चुनावों को लेकर नियुक्तियां भी कर दी है।
बीजेपी संगठन चुनाव के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने बैठक भी की है। इस मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, संगठन मंत्री भी मौजूद रहे हैं।
मीटिंग में फैसला लिया गया है कि आगामी साल में 1 जनवरी से लेकर 5 जनवरी तक मंडल कमेटियां बनाई जाएंगी। जिसके बाद मंडल चुनाव शुरू हो जाएगा। इसके बाद 6 से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के लिए वोटिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।
वर्तमान में हरियाणा में बीजेपी के 376 मंडल हैं। इन सभी मंडल में संगठनात्मक चुनाव किए जाएंगे।
बीजेपी ने इलेक्शन के लिए पर्यवेक्षक किये नियुक्त
हरियाणा में बीजेपी की चुनाव अधिकारी डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने 22 जिलों में संगठनात्मक इलेक्शन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। डॉक्टर सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया, घनश्यामदास अरोड़ा, मूलचंद शर्मा और एडवोकेट वेदपाल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर सुधा यादव को सिरसा , फतेहाबाद , भिवानी का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
वहीं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र पूनिया को सोनीपत, रोहतक, जींद, झज्जर की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह बीजेपी ने हर पर्यवेक्षक को तीन जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।