Haryana: हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों का हमला, विधानसभा स्पीकर के सेक्रेटरी समेत कई लोगों को मारा डंक

 
हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों का हमला
WhatsApp Group Join Now
हरियाणा सचिवालय परिसर में मक्खियों ने अफरातफरी का माहौल बना दिया। मधुमक्खियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद कई कर्मचारी कपड़ा ओढ़कर जमीन पर बैठ गए। इस दौरान विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के पॉलिटिकल सेक्रेटरी को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और कई जगहों पर डंक मार दिया। मौके पर तैनात CISF के जवानों ने उन्हें बचाया। मधुमक्खियों को भगाने के लिए जवानों ने जैकेट का सहारा लिया। जिसके बाद मधुमक्खियां CISF जवानों को काटने के लिए दौड़े। उन्होंने दौड़कर अपने आप को बचाया।

कपड़ा ओढ़कर जमीन पर बैठे व्यक्ति नंद किशोर विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के पॉलिटिकल सेक्रेटरी हैं। उन्हें मधुमक्खियों ने कई जगहों पर डंक मारे थे, जिससे उन्हें सूजन आई। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि नंद किशोर की हालत खतरे से बाहर है।