Haryana News: हरियाणा में गर्मी के चलते 11 जिलों में छुट्टियों का ऐलान, 1 में आदेश वापस, 15 में लू का रेड अलर्ट

हरियाणा में प्रचंड गर्मी के चलते 11 जिलो में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
 
हरियाणा में गर्मी के चलते 11 जिलों में छुट्टियों का ऐलान, 1 में आदेश वापस, 15 में लू का रेड अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा में प्रचंड गर्मी के चलते 11 जिलो में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, रेवाड़ी, जींद, सोनीपत, नूंह और पानीपत में 24 मई तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। वहीं चरखी दादरी में स्कूल बंद को लेकर प्रशासन ने आदेश वापस ले लिया है। यहां 21 मई से स्कूल खुलेंगे।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी जिलों के DC को भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की पावर दी गई है।

उधर, हरियाणा के 11 जिलों में 23 मई तक हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी शामिल हैं। इनके अलावा 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद शामिल हैं।

वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 21 मई से लेकर 30 जून तक प्रदेश के स्कूलों में छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। गर्मी की वजह से तय शेड्यूल से 8 दिन पहले ही छुटि्टयों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कांगड़ा जिले के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे छुट्टी कर दी जाएगी। इसे लेकर DC कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज आदेश जारी किए।


चंडीगढ़ का तापमान 45 के पास पहुंचा
चंडीगढ़ में भी हालात खराब हैं। यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार हो गया है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि एक-दो दिन में यहां का पारा 45 के पार होगा।

पंजाब के 2 जिलों में रेड अलर्ट
पंजाब के 4 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट है। इनमें फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट।
हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में स्कूल की टाइमिंग बदली
भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग बदली जा चुकी है। पंजाब में 20 मई से 31 मई तक सारे सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे।

वहीं, हरियाणा में भी सुबह 7 बजे स्कूल खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद होंगे। चंडीगढ़ ने भी एडवाइजरी जारी कर स्कूलों के टाइम बदलने का ऐलान कर दिया है। स्कूल अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे।

हिमाचल के 6 जिलों में अलर्ट
हिमाचल के भी 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। इनमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा और सिरमौर शामिल हैं। पर्यटन स्थल शिमला, नारकंडा, कुफरी और मनाली में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। शिमला का तापमान नॉर्मल से 4.5 डिग्री अधिक के उछाल के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

उधर, मनाली का पारा भी नॉर्मल से 2 डिग्री के उछाल के साथ 27 डिग्री, कुफरी का 23.9 डिग्री और नारकंडा का 23.6 डिग्री पहुंच गया है।