Haryana Anil Vij: अंबाला के डीसी पर गिरी गाज, तुरंत हटाए गए, अनिल विज की नाराजगी का असर
Jan 31, 2025, 16:03 IST

WhatsApp Group
Join Now
Haryana Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद अंबाला के DC का ट्रांसफर कर दिया गया है। पार्थ गुप्ता को हटाकर उनकी जगह अजय सिंह तोमर को जिम्मेदारी सौंपी है। इसको लेकर शुक्रवार को सरकार ने ऑर्डर जारी किए। इसके साथ सरकार ने 7 और अधिकारियों का भी तबादला किया है।
मंत्री अनिल विज ने एक दिन पहले ही कहा था कि हमारे आदेशों की पालना नहीं हो रही। अधिकारी हमारे काम नहीं करते।