Haryana: हरियाणा में सास की मौत के बाद ‘कातिल बहू’ ने रचा लूट का ड्रामा, जांच हुई तो हुआ चौकानें वाला खुलासा

 हरियाणा के रेवाड़ी में एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। यहां विजय नगर मोहल्ले में बहू ने सास पर चाकू से हमला किया। जिससे सास की मौत हो गई। जब महिला का पति घर पहुंचा तो उसने मां को जमीन पर मृत पाया। वहीं उसकी पत्नी भी घायल थी।
 
 हरियाणा में सास की मौत के बाद ‘कातिल बहू’  ने रचा लूट का ड्रामा
WhatsApp Group Join Now

Haryana News:  हरियाणा के रेवाड़ी में एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। यहां विजय नगर मोहल्ले में बहू ने सास पर चाकू से हमला किया। जिससे सास की मौत हो गई। जब महिला का पति घर पहुंचा तो उसने मां को जमीन पर मृत पाया। वहीं उसकी पत्नी भी घायल थी। ये नजारा देखकर पति के होश उड़ गए। तब पत्नी ने बताया कि घर में लूटपाट की घटना हुई। 


जिसमें एक बदमाश ने उसकी मां पर हमला किया और उसे भी घायल कर दिया। दरअसल महिला ये सब ड्रामा बचने के लिए कर रही थी। लेकिन उसकी ये कहानी ज्यादा दिनों तक न चल सकी। जिसके बाद अब आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 59 साल की माया देवी रात को बहु चंचल के साथ घर पर थीं। 


बेटा विपिन कंपनी में ड्यूटी पर गया था। रात को चंचल ने विपिन को फोन पर बताया कि कोई बदमाश घर में घुस आया है। उसने उस पर और सास माया देवी पर चाकू से हमला कर लूटपाट की है। जिसके बाद विपिन ने अपने मामा को इसकी सूचना दी। जब मामा विजय नगर पहुंचा, तो माया देवी मृतावस्था में पड़ी थीं। शरीर से काफी खून बह चुका था। चंचल के शरीर पर चाकू के मामूली निशान पाए गए। विपिन के मामा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान विपिन भी कंपनी से घर आ गया। पुलिस घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 


तब भी आरोपी महिला ने पुलिस को यहीं कहानी सुनाई मगर पुलिस को चंचल की कहानी गले से नहीं उतर रही थी। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पुछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही सास उसके साथ बात-बात पर झगड़ा करती थी। रात को खाना खाते समय भी उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने गुस्से में सास पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में खुद को बचाने के लिए अपने शरीर पर चाकू मार लिया। लेकिन उसकी ये कहानी ज्यादा देर तक न चल सकी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला चंचल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।