Haryana: हरियाणा में फेरी वाले की रातों- रात चमकी किस्मत, लगी 10 लाख की लॉटरी, 15 साल से खरीद रहा था टिकट

 
Haryana: हरियाणा में फेरी वाले की रातों- रात चमकी किस्मत, लगी 10 लाख की लॉटरी, 15 साल से खरीद रहा था टिकट 
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के सिरसा में  एक फेरी वाले की रातों- रात किस्मत चमक गई। यहां साइकिल पर गांव में कपड़े बेचने वाले व्यक्ति की 10 लाख की लॉटरी लगी है। आज बुधवार सुबह जब लॉटरी टिकट विक्रेता ने फेरी वाले को इसकी जानकारी दी तो उसके परिवार में खुशी का ठिकाना ना रहा।  

गांव- गांव में साइकिल पर कपड़े बेचता है ईश्वर 
सिरसा के गांव जासानिया के रहने वाले ईश्वर की 10 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। ईश्वर बेहद गरीब परिवार से है। वह साइकिल पर गांव- गांव जाकर कपड़े बेचने का काम करता है। 

15 साल से खरीद रहा था लॉटरी टिकट 
ईश्वर ने बताया कि पिछले 15 साल से वह लॉटरी का टिकट खरीद रहा था। उसका बेटा आर्यन सुन और बोल नहीं सकता। इस बार उसने अपने विकलांग बेटे आर्यन के नाम से दो सौ रुपए का टिकट खरीदा था।

लगी 10 लाख की लॉटरी 
बीते मंगलवार देर रात करीब 8 बजे लॉटरी का ड्रॉ निकला तो लाटरी एजेंट विनोद कुमार ने ईश्वर को फोन करके बधाई दी। इसके बाद आज बुधवार सुबह दीपक लॉटरी एजेंसी सरदूलगढ़ के संचालक दीपक मोंगा ने ईश्वर को बताया कि पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी का दूसरा इनाम उसे लगा है। ईश्वर के टिकट नंबर को 10 लाख का इनाम लगा है। 

अब गांव में खोलेगा कपड़े की दुकान 
एजेंसी मालिक दीपक मोंगा का कहना है कि लॉटरी विजेता ईश्वर का क्लेम 10 जनवरी को फाइल कर दिया जाएगा। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट में पैसे आ जाएगी। वहीं दस लाख का इनाम जितने वाले ईश्वर का कहना है कि लॉटरी की रकम से वह गांव में कपड़े की दुकान खोलेगा। उसने पूरे गांव में मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।