हरियाणा में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से 3 सगे बहन-भाइयों की मौत, कम किराए में जर्जर घर में रहता था परिवार

हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। 
 
हरियाणा में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से 3 सगे बहन-भाइयों की मौत, कम किराए में जर्जर घर में रहता था परिवार
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। छज्जे के मलबे के नीचे दबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। तीनों मृतकों में 2 भाई व उनकी एक बहन है। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।

सीकरी गांव के सरपंच विवेक छौक्कर और पड़ोसी महिला सावित्री देवी का कहना है शुक्रवार शाम 6:30 बजे घर के बाहर छज्जे के नीच खेल रहे थे। अचानक से छज्जा उनके ऊपर गिर गया। बच्चे मलबे के नीचे दब गए।

 बड़ी मश्क्कत से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी। बच्चों की पहचान 12 वर्षीय आदित्य कुमार, 10 वर्षीय मुस्कान और 8 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है।

10 परिवार किराए पर रहते हैं
गांव के सरपंच विवेक सिंह ने बताया कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है। इसमें लगे लोहे के गाटर जंग की वजह से गल चुके थे। किराया कम होने की वजह से यहां 10 परिवार रहते हैं। मृतक का परिवार बिहार का रहने वाला है।

पिता कंपनी में करता है काम
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फरीदाबाद के सेक्टर 58 थाना के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चों का पिता धर्मेंद्र कंपनी में काम करता है, जबकि मां रेहड़ी पर सामान बेचती है। घटना के समय घर पर माता-पिता में से कोई नहीं था। धर्मेंद्र का परिवार जिस मकान में रहता है, वह मकान काफी पुराना है। पुलिस छानबीन कर रही है।

मकान मालिक पर होगी कार्रवाई
सीकरी चौकी इंचार्ज ललित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवा दिया। तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार से मकान मालिक राकेश के खिलाफ शिकायत लेकर कार्रवाई की जाएगी।