हरियाणा के जींद में चलती कार पर कुदी नीलगाय, 2 डॉक्टरों की मौत, 3 लोग घायल

 
हरियाणा के जींद में चलती कार पर कुदी नीलगाय, 2 डॉक्टरों की मौत
WhatsApp Group Join Now
Haryana के  Assandh-Jind road पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के दो  Doctors की मौत हो गई, जबकि तीन डॉक्टर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी डॉक्टर हिसार में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। 

डॉक्टरों की कार जैसे असंध के पास पहुंची, अचानक एक नील गाय सामने आ गई। गाड़ी की नील गाय से टक्करा गई है, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार सभी डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए। सड़क हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद डॉक्टर मोहित और डॉक्टर विजयपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।