Haryana : हरियाणा के पानीपत मे 18 वर्षीय लड़के ने किया सुसाइड,कमरे में लगाया फंदा ​​​​​​​

 
हरियाणा के पानीपत मे 18 वर्षीय लड़के ने किया सुसाइड,कमरे में लगाया फंदा  ​​​​​​​
WhatsApp Group Join Now
Haryana : हरियाणा के पानीपत जिले के गांव जलालपुर में 18 वर्षीय लड़के ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। जिसे देख परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल ले जाने के बारे में कहा।

बाद मे परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

फैक्ट्री में करता था काम 

चचेरे भाई करन ने बताया कि पवन (21) मूल रूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला था। हाल में वह परिवार सहित गांव जलालपुर में रहता था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार को लंच के समय वह फैक्ट्री से घर पर खाना खाने पहुंचा था। यहां से वह वापस फैक्ट्री नहीं गया।

तबीयत खराब होने का रहा अनुमान

परिजनों ने अनुमान लगाया कि शायद उसकी तबीयत खराब होगी, इसलिए नहीं आया होगा। शाम को काम खत्म कर जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि पवन कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों के संभालने तक उसकी मौत हो चुकी थी।