हरियाणा में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर: 1 की मौत, दूसरा घायल, दोनों अपने घर से दूसरे गांव जा रहे थे

हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 2 लोगों में एक एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
  हरियाणा में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर: 1 की मौत, दूसरा घायल, दोनों अपने घर से दूसरे गांव जा रहे थे
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 2 लोगों में एक एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
 
दोनों अपने घर से दूसरे गांव जा रहे थे
पुलिस को दी शिकायत में शीतल ने बताया कि वह  गांव पूठर की रहने वाली है। वह घरेलू काम करती है। वह 2 साल के बच्चे की मां है। 3 जुलाई को वह अपने घर से गांव मांडी में खेत में जा रही थी। कुछ देर बाद करीब 12 बजे उसका पति संदीप और उसी गांव का विशाल बाइक पर पूठर से मांडी की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप बोलेरो आई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे संदीप और विशाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्हें देखकर आरोपी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

वहीं, हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई।