हरियाणा के 5 जिलों में हुई ओलावृष्टि, 11 में भारी बारिश, सरसों-गेहूं के साथ सब्जियों को नुकसान

 
हरियाणा के 5 जिलों में हुई ओलावृष्टि
WhatsApp Group Join Now


हरियाणा के शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। कई जगहों पर सुबह 3 बजे ही बारिश शुरु हो गई थी। प्रदेश के 11 जिलों में बरसात हो रही है। इनमें   जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।

इस दौरान हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और कैथल में ओलावृष्टि भी हुई। IMD ने यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में भी ओले गिरने की चेतावनी जारी कर दी है।

बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कल यानी 28 दिसंबर को भी बारिश होने की संभावना है। 
  

बारिश और तेज हवा के साथ ओलावृष्टी से रबी फसलों का नुकसान हुआ है। ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं आलू, मेथी, गोभी और टमाटर की फसल बर्बाद हो गई है।