Gurmeet Ram Rahim: हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को फिर मिली फरलो, जेल से बाहर आयेगा
Nov 20, 2023, 17:53 IST

WhatsApp Group
Join Now
Gurmeet Ram Rahim: हरियाणा की सुनारिया जेल (Haryana’s Sunaria jail) में सजा काट रहा रेप और मर्डर केस में दोषी सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है। जानकारी के मुताबिक, राम रहीम ने फरलो के लिए आवेदन किया था. राम रहीम की फरलो मंजूर हो चुकी है और वह राम रहीम अगले सप्ताह में फरलो पर बाहर आ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक राम रहीम फरलो के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में रहेंगे.
बता दें दो डेरा अनुयायियों के साथ बलात्कार और एक अन्य की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम वर्तमान में हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है.
अगस्त 2017 में पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें दो महिला अनुयायियों के बलात्कार के लिए दोषी ठहराया था. बाद में अक्टूबर 2021 में अदालत ने उन्हें कुरूक्षेत्र के खानपुर कोलियान गाँव, निवासी रणजीत सिंह की हत्या के लिए चार अन्य लोगों के साथ दोषी पाया था.
बता दें कि बीते दिनों रेप और मर्डर मामले में उम्रकैदी राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट ने धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में राम रहीम के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है. पुलिस में राम रहीम पर रविदास जयंती पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के चलते एफआईआर दर्ज की गई थी.