Good Newz: हरियाणा में किरायेदारों को मिला मालिकाना हक, कलेक्टर रेट पर मिली संपत्ति

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश वर्षों से मालिकाना हक से वंचित 5000 लोगों को मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किये
 
हरियाणा में किरायेदारों को मिला मालिकाना हक, कलेक्टर रेट पर मिली संपत्ति
WhatsApp Group Join Now

Good Newz: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश वर्षों से मालिकाना हक से वंचित 5000 लोगों को मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किये  इस योजना के तहत  20 साल से भी अधिक अवधि से  बैठे व्यापारियों को कलेक्टर रेट पर उनकी सम्पति का मालिकाना हक़ दिया गया है।  

मानेसर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री वितरण एवं शहरी लाल डोरा सम्पति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में श्री नायब  सिंह ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से लोग इस लाल डोरा  की समस्या से पीड़ित थे।  

शहरी क्षेत्रों में ऐसे लोगों के पास संपत्ति तो थी  लेकिन संपत्ति पर उनका  मालिकाना हक नहीं था।  विवाद को लेकर कोर्ट में कई मामले लंबे समय से चले आ रहे थे जिसके कारण लोगों में एक भय का माहौल भी था कि कहीं उन्हें उनकी संपत्ति से वंचित न होना पड़े।  

अगर कोई अपनी संपत्ति को बेचना भी चाहता था तो बेच भी नहीं सकता था और ना ही इस पर कोई लोन मिलता था।  वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस समस्या का समाधान करते हुए आम जनता को इस डर से मुक्त करने का कार्य  किया है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान हमने चुनावी घोषणा पत्र में ऐसे सभी लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने का वादा किया था और आज 5000 लोग लाभान्वित हुए है, उन्हें मालिकाना हक़ मिला है।

 

उन्होंने कहा कि लाल डोरा के अंदर स्थित संपत्तियों में से प्रदेश भर में लगभग दो लाख नागरिकों  को संपत्ति का लाभ मिला है।  आज के बाद उनकी संपत्ति  से उन्हें कोई नहीं हटा सकता, आज से आप अपनी सम्पत्तियों के मालिक बन गए हैं। यह वे सम्पतियां है जिनका राजस्व अधिकारियों के पास अधिकार  का रिकॉर्ड नहीं था।