Gold-Silver Rate Today : सोने-चांदी के भाव में आई तेजी, जाने क्या है आज के लेटेस्ट रेट

 
Gold-Silver Rate Today : सोने-चांदी के भाव में आई तेजी, जाने क्या है आज के लेटेस्ट रेट
WhatsApp Group Join Now

Gold-Silver Rate 14 October 2021 - सुबह देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी में कारोबार शुरू हो गया है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी के रेट में अंतर होता है। ऐसे में हम यहां पर देश के ज्यादातर बड़े शहरों के रेट दे रहे हैं। यहाँ पर 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। सोने चांदी के भाव में इस समय उतार-चढ़ाव जारी है। सोने-चांदी दोनों के भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है आज 24 कैरेट सोने के दाम 50,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वही 22 कैरट सोने के दाम 46,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

जानिए क्या है सोने चांदी का भाव

वैश्विक बाजारों में रात भर में 2% की छलांग के बाद सोना 0.3% गिरकर 1,787 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी डॉलर में गिरावट और बेंचमार्क यूएस 10-वर्षीय ट्रेजरी प्रतिफल में गिरावट ने कीमती धातु को समर्थन देने में मदद की।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 46,310 रुपए व 24 कैरेट सोने के रेट 50,520 रुपए और चांदी के रेट 63,200 रुपए प्रति किलो पर हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 45,050 रुपए व 24 कैरेट सोने के रेट 49,140 रुपए और चांदी के रेट 66,600 रुपए प्रति किलो पर हैं। मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट 46,300रुपए व 24 कैरेट सोने के रेट 47,300 रुपए और चांदी के रेट 63,200 रुपए प्रति किलो पर हैं। कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 46,710 रुपए व 24 कैरेट सोने के रेट 49,410 रुपए और चांदी के रेट 63,200 रुपए प्रति किलो पर हैं। बैंगलुरू में 22 कैरेट सोने के रेट 44,700 रुपए व 24 कैरेट सोने के रेट 48,760 रुपए और चांदी के रेट 63,200 रुपए प्रति किलो पर हैं।

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता

बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं। इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।

इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।