Gold-Silver Rate Today, 14 January 2022 : सोना में मामूली बढ़त, चांदी में भारी गिरावट, जानें आप के शहर के लेटेस्ट रेट

 
Gold-Silver Rate Today, 14 January 2022 : सोना में मामूली बढ़त, चांदी में भारी गिरावट, जानें आप के शहर के लेटेस्ट रेट
WhatsApp Group Join Now

Gold-Silver Rate Today, 14 January 2022 : देश के सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 14 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में आंशिक बढ़त देखने को मिल रही है। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की दरों (Chandi Ka Dam) में आज रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही है। तो,आइये जानते हैं, शुक्रवार 14 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई रेट लिस्ट क्या संकेत दे रही।

'गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 14 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (Sone Ka Bhav) का भाव 51,220 रुपए है। यह एक दिन पहले की कीमत से मात्र 10 रुपए अधिक है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 46,960 रुपए है। यह भी अपने एक दिन पहले की कीमत से 10 रुपए ही ऊपर गया है। वहीं दूसरी ओर, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली।

हाल के दिनों में सोने के भाव में लगातार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। चांदी की कीमतों में भी कमोबेश यही हाल है। दूसरी ओर, खरमास की वजह से देश में अब तक शादियां थमी हुई हैं। जिसका व्यापक असर सोना-चांदी कारोबार पर पड़ा है। वहीं, कोरोना के कारण बीच-बीच में शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की वजह से कई निवेशकों ने सोने (Sone ka Bhav) और चांदी (Chandi ka Bhav) में निवेश को बेहतर विकल्प के तौर पर अपनाया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है, कि निवेशकों को इस समय खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। एक्सपर्ट सोना-चांदी के वर्तमान रेंज को खरीदारी के लिए बेहतर मान रहे हैं।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 46,970 रुपये और चांदी के रेट 62,000 रुपये रुपये प्रति किलो पर हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 45,200 रुपये और चांदी के रेट 65,900 रुपये प्रति किलो पर हैं। मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट 47,110 रुपये और चांदी के रेट 62,000 रुपये प्रति किलो पर हैं। कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 47,220 रुपये और चांदी के रेट 62,000 रुपये प्रति किलो पर हैं।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें गोल्ड

आपको बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट

आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता

बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं। इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।

इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।