खुशखबरी- सोने के रेटों में बड़ी गिरावट, 42 हजार से नीचे आया सोना, देखिये ताजा रेट्स

Chaupal TV, New Delhi सोने-चांदी में गिरावट का दौर जारी है। सोने और चांदी के रेट पिछले हफ्ते से लगातार गिर रहे हैं। 3 मार्च को 24 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 45412 रु पर आ गए हैं। वहीं 22 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर प्रति 10...
 
WhatsApp Group Join Now
खुशखबरी- सोने के रेटों में बड़ी गिरावट, 42 हजार से नीचे आया सोना, देखिये ताजा रेट्स

Chaupal TV, New Delhi

सोने-चांदी में गिरावट का दौर जारी है। सोने और चांदी के रेट पिछले हफ्ते से लगातार गिर रहे हैं। 3 मार्च को 24 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 45412 रु पर आ गए हैं। वहीं 22 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 41597 रु रह गए।

खुशखबरी- सोने के रेटों में बड़ी गिरावट, 42 हजार से नीचे आया सोना, देखिये ताजा रेट्स

फरवरी में ही सोने की कीमतों में 3000 रु की गिरावट आई है। 22 कैरेट वाले सोने का 42000 रु के नीचे आना काफी राहत की खबर है। इस महीने में चांदी 2252 रु तक सस्ती हुई है। इसी तरह 23 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 45230 रु रह गयी है।

खुशखबरी- सोने के रेटों में बड़ी गिरावट, 42 हजार से नीचे आया सोना, देखिये ताजा रेट्स

बात 18 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 34059 रु रह गयी है। उधर एमसीएक्स पर सोना 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी हैं। अहम बात ये है कि सोने की कीमतों में पिछले 6 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। सोने वायदा (अप्रैल) की कीमत भी 388 रु कम हुई है। सोने वायदा (अप्रैल) की कीमत 45160 रु रह गयी है।

खुशखबरी- सोने के रेटों में बड़ी गिरावट, 42 हजार से नीचे आया सोना, देखिये ताजा रेट्स

सोना वायदा (जून) की कीमत भी 399 रु घटी है। इससे सोने के वायदे (जून) की कीमत प्रति 10 ग्राम 45350 रु पर आ गयी है। सोने में चौतरफा गिरावट जारी है। मगर जानकार कहते हैं कि ये ज्यादा लंबी नहीं रहेगी। फिलहाल गिरावट की बड़ी वजह डॉलर का मजबूत होना है। रुपये के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से सोने की वैल्यू गिर रही है।

खुशखबरी- सोने के रेटों में बड़ी गिरावट, 42 हजार से नीचे आया सोना, देखिये ताजा रेट्स

आपको याद होगा कि कोरोना काल में सोने के रेट लगातार बढ़ रहे थे। इससे अगस्त में सोने का रेट इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर (प्रति 10 ग्राम 57008 रु) पर पहुंच गए थे। अब अपने रिकॉर्ड हाई रेट से सोना 11848 रु से अधिक सस्ता हो चुका है। तब से 3 मार्च तक सोना 11838 रु सस्ता हुआ है।

खुशखबरी- सोने के रेटों में बड़ी गिरावट, 42 हजार से नीचे आया सोना, देखिये ताजा रेट्स

सोने में निवेश का भी सही मौका है। सोने में निवेश के लिए ईटीएफ को सबसे बढ़िया ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-चीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती।

खुशखबरी- सोने के रेटों में बड़ी गिरावट, 42 हजार से नीचे आया सोना, देखिये ताजा रेट्स

फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है। अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वैलेर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वैलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इस जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।