Gold Silver Price Today: चुनाव के दिन सोना महंगा और चांदी हुई सस्ती, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

आज 8 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होने वाली है। इलेक्शन उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में है।
 
चुनाव के दिन सोना महंगा और चांदी हुई सस्ती
WhatsApp Group Join Now

Gold Silver Price Today: आज 8 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होने वाली है। इलेक्शन उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में है। आज महीने के पहले दिन सोने भाव फ्लैट है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 72,750 रुपये है। वहीं चांदी का 95,400 रुपये पर ट्रेड कर रही है। चांदी की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में आज सोने का भाव

1 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24  कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई    67,290    73,410
कोलकाता    66,690    72,750
गुरुग्राम    66,840    72,900
लखनऊ    66,840    72,900
बेंगलुरु    66,690    72,750
जयपुर    66,840    72,900
पटना    66,740    72,780
भुवनेश्वर    66,690    72,750
हैदराबाद    66,690    72,750