Gold Price Today: आज 22 दिसंबर को महंगा हुआ सोना, चेक करें अपने शहर का गोल्ड प्राइस
अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज रविवार 22 दिसंबर को सोने की कीमतों में बंपर बढ़ोत्तरी हुई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 77,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 71000 रुपये के आसपास है। जानिए आज अपने शहर में सोने का भाव क्या है।
22 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
वहीं चांदी की बात करें तो आज 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों में 1 हजार रुपये तक की तेजी आई है।
क्या 2025 में महंगा होगा सोना?
शादी का सीजन शुरु होन से सोने की डिमांड भी बढ़ गई है। बीते कुछ हफ्तों में सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2025 में सोना 90 हजार रुपये प्रति ग्राम तक जा सकता है। इसलिए 2024 में गोल्ड में निवेश करने का सही समय हो सकता है।
हॉल मार्किंग के जरिए कैसे गोल्ड की पहचान करें?
सरकार ने 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं। इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है। 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है।
लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए.
22 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,150 77,600
नोएडा 71,150 77,600
गाजियाबाद 71,150 77,600
जयपुर 71,150 77,600
गुड़गांव 71,150 77,600
लखनऊ 71,150 77,600
मुंबई 71,000 77,450
कोलकाता 71,000 77,450
पटना 71,150 77,500
अहमदाबाद 71,150 77,500
भुवनेश्वर 71,100 77,450
बेंगलुरु 71,100 77,450