Gold Price Today: साल 2024 के आखिरी दिन महंगा हुआ सोना, चेक करें अपने शहर का गोल्ड रेट
आज साल 2024 का आखिरी दिन है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए का की खबर है। आज 31 दिसंबर 2024 को सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।
आज देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 78,000 रुपये के आसपास करोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 71,550 रुपये के आसपास दर्ज किया गया है। जानिए आज आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
31 दिसंबर 2024 को सस्ती हुई चांदी
आज देशभर में 1 किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का रेट 91,600 रुपये पर था। चांदी में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही है।
क्या नए साल में सोने के भाव में तेजी आएगी?
नए साल में सोने के रेट में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। एक्सपर्ट की मानें तो रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध, और पश्चिम एशिया के तनाव ने सोने की डिमांड को बढ़ावा दिया है। साथ ही, सुरक्षित निवेश विकल्पों में बढ़ती दिलचस्पी और ज्वैलर्स की खरीदारी ने भी कीमतों में बढ़ोत्तरी की है।
31 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,650 78,150
नोएडा 71,650 78,150
गाजियाबाद 71,650 78,150
जयपुर 71,650 78,150
गुड़गांव 71,650 78,150
लखनऊ 71,650 78,150
मुंबई 71,500 78,000
कोलकाता 71,500 78,000
पटना 71,550 78,050
अहमदाबाद 71,550 78,050
भुवनेश्वर 71,500 78,000
बेंगलुरु 71,500 78,000