Gold Price Today: आज लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर का 10 ग्राम गोल्ड का भाव
अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज 21 दिसंबर शनिवार को सोना सस्ता हुआ है। सोना लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 76,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। आज 10 ग्राम सोने की कीमत में 350 रुपये तक की गिरावट आई है। जानिए अपने शहर में आज सोने का भाव क्या है।
21 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
वहीं चांदी की बात करें तो 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज 90,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 92,500 रुपये पर था। चांदी के रेट में 2,000 रुपये की गिरावट आई है।
क्या साल 2025 में आगे बढ़ेगा सोने का भाव?
बीते दो हफ्तों से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। नया साल शुरु होने में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि सोना सस्ता होगा या महंगा।
एक्सपर्ट की मानें तो 10 ग्राम सोने की कीमत साल 2025 में 90 हजार रुपये तक जा सकती है। अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
21 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 70,550 76,950
नोएडा 70,550 76,950
गाजियाबाद 70,550 76,950
जयपुर 70,550 77,280
गुड़गांव 70,550 77,280
लखनऊ 70,550 77,280