Gold Price Today: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज गुरुवार 26 दिसंबर को सोने की कीमतों में तेजी रही। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 77,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रही है।
26 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
आज देशभर में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 91,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
सोने में नहीं दिखी ज्यादा हलचल
एक्सपर्ट के अनुसार छुट्टियों के कारण कारोबार में स्थिरता रही। डॉलर के मजबूत होने से सोने के रेट पर दबाव है। क्रिसमस की छुट्टियों की वजह से कारोबार का माहौल शांत नजर आया। चांदी का सिक्का 1,125 रुपये में बिक रहा है। यह बदलाव विदेशी बाजारों और डॉलर की स्थिति के आधार पर देखा जा रहा है।
26 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,150 77,600
नोएडा 71,150 77,600
गाजियाबाद 71,150 77,600
जयपुर 71,150 77,600
गुड़गांव 71,150 77,600
लखनऊ 71,150 77,600
मुंबई 71,000 77,450
कोलकाता 71,000 77,450
पटना 71,050 77,500
अहमदाबाद 71,050 77,500
भुवनेश्वर 71,000 77,450
बेंगलुरु 71,000 77,450