Gold Price Today: आज औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चेक करें10 ग्राम गोल्ड का रेट

अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज सोना सस्ता हुआ है। कल की तुलना में 150 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 77,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। जानिए आपके शहर में सोने का क्या भाव है।
24 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
आज देशभर में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 91,300 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 92,400 रुपये पर था। चांदी के रेट में 100 रुपये की गिरावट आई है।
साल 2025 में आगे बढ़ेगा सोने का भाव?
पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। एक्सपर्ट्स की माने तो साल 2025 में सोने का भाव 90 हजार रुपये के पार पहुंच सकता है। ऐसे में नया साल शुरु होने से पहले सोने में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
24 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,050 77,500
नोएडा 71,050 77,500
गाजियाबाद 71,050 77,500
जयपुर 71,050 77,500
गुड़गांव 71,050 77,500
लखनऊ 71,050 77,500
मुंबई 70,900 77,350
कोलकाता 70,900 77,350
पटना 70,950 77,400
अहमदाबाद 70,950 77,400
भुवनेश्वर 70,900 77,350
बेंगलुरु 70,900 77,350