Gold Price Today: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें अपने शहर का गोल्ड रेट
पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 77,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। आज 20 दिसंबर को सोने की कीमतों में 750 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 750 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 700 रुपये तक सस्ता हुआ है। जानिए देश के बड़े शहरों में सोने का भाव क्या है।
20 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
आज देश में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 91,500 रुपये के आसपास दर्ज की गई है। 19 दिसंबर को चांदी का भाव 92,500 रुपये पर था। चांदी के रेट में 1,000 रुपये की गिरावट आई है।
क्या साल 2025 में आगे बढ़ेगा सोने का भाव?
देश में शादी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है । ऐसे में घरेलू बाजार में सोने की डिमांड काफी बढ़ रही है। बीते 2 सप्ताह का ट्रेंड देखें सोना एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है।
एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2025 में सोना 90 हजार रुपये के पार पहुंच सकता है। ऐसे में अगर आप गोल्ड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये बेस्ट टाइम हो सकता है।
20 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 70,850 77,280
नोएडा 70,850 77,280
गाजियाबाद 70,850 77,280
जयपुर 70,850 77,280
गुड़गांव 70,850 77,280
लखनऊ 70,850 77,280